सुबह की
नर्म धूप भी देखो
बिलकुल तुम्हारे ख्यालों सी है
ये हलकी सुनहरी
थोड़ी सी चुभती
मुझे तेरी याद दिलाती भी है...
कभी सख्त होना
कभी झिलमिलाना
कभी तुम जैसे तेवर दिखाना...
बादल में छुपना
नज़रें चुराना
तुम्हारे तरह रूठना मनाना...
ये देखो कितनी मासूम सी है
बिलकुल तुम्हारी मोहब्बत के जैसे
सुबह की
नर्म धूप भी देखो
बिलकुल तुम्हारे ख्यालों सी है...
एक दिन ना निकले
तो बेचैन दिल हो
कभी मूंह जो फेरे तो
सजदा करा ले
कहीं तुमने देखी है तस्वीर अपनी
अगर कोई शक हो तो खुद आजमा लो....
नर्म धूप भी देखो
बिलकुल तुम्हारे ख्यालों सी है
ये हलकी सुनहरी
थोड़ी सी चुभती
मुझे तेरी याद दिलाती भी है...
कभी सख्त होना
कभी झिलमिलाना
कभी तुम जैसे तेवर दिखाना...
बादल में छुपना
नज़रें चुराना
तुम्हारे तरह रूठना मनाना...
ये देखो कितनी मासूम सी है
बिलकुल तुम्हारी मोहब्बत के जैसे
सुबह की
नर्म धूप भी देखो
बिलकुल तुम्हारे ख्यालों सी है...
एक दिन ना निकले
तो बेचैन दिल हो
कभी मूंह जो फेरे तो
सजदा करा ले
कहीं तुमने देखी है तस्वीर अपनी
अगर कोई शक हो तो खुद आजमा लो....