शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

धीरे धीरे....

धीरे धीरे
दूर हो रही हूँ
तुम्हारी दुनिया से
रफ्ता रफ्ता
धुंधली हो रही
हैं मेरी यादें
हौले हौले
कमज़ोर हो रही
है हमारी डोर
सब कुछ
उसी तरह
जैसा तुम चाहते थे
अब परेशान
नहीं करुँगी
अब यादों में
नहीं सताऊँगी
अब रिश्ता
ढोना नहीं होगा तुम्हें
देखो
सब कुछ
बदल रहा है
धीरे धीरे
मैं जा रही हूँ
दूर
बहुत दूर
धीरे धीरे....

हाँ मैं खुश हूँ...

हाँ  मैं खुश हूँ
तुम्हारे बगैर
हाँ मैं खुश हूँ ...
अब कोई नहीं
जो रखे मेरा ख्याल
अब कोई नहीं
जो करे मुझसे सवाल
हाँ मैं खुश हूँ
अब कोई नहीं आता
खवाबों में जगाने मुझे
अब कोई नहीं सुलाता
थपकियाँ देके....
हाँ मैं खुश हूँ
अब किसी की
यादें नहीं सताती
अब किसी के वादे नहीं रुलाते
अब कोई नहीं
जो तोड़ता हो मेरी आस
हाँ मैं खुश हूँ...
अब कोई नहीं
जो गीले हाथों से
छूके सताए मुझे
अब कोई नहीं है
जो पढ़ ले मेरी ख़ामोशी
हाँ मैं खुश हूँ...
अब तुम साथ नहीं
हाँ मैं खुश हूँ
तुम्हारे बगैर..

गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

तुम्हें तो शर्म भी नहीं आती...

सावन में हम
झूम के नाचे तो
क़त्ल कर दिए गए
घर से पाओं
बहार निकले तो
बेड़ियाँ दाल दी गईं
किसी के संग
मुस्कराए तो
बदचलन करार दिए गए
तुम्हारे प्रस्ताव को ठुकराया
तो तेज़ाब डाल दिया गया
इश्क जो कर लिया तो
इज्ज़त के नाम पे
गला दबा दिया गया
घर में रोटी नहीं
हुई तो
बेंच दिए गए
पहले कॊख में
मारने की कोशिश
और जन्म लिया तो
मिटटी में दबा दी गई
घिन नहीं आती तुम्हें
हम वंश जननते हैं
तुम्हारे ज़ुल्म सहते हैं
शुक्र तो कभी किया नहीं
तुमने हमारा
तुम्हें तो शर्म  भी
नहीं आती अपने किये पे