हवा भी ना
गुज़र पाए इतने करीब थे
हम तुम...
एक दूसरे के
आगोश में समाये हुए
सारी दुनिया से बेफिक्र
रीति रिवाज
जीत हार
कोई मायने नहीं थे...
बस उस लम्हे में
जी रहे थे हम खुद को....
लबों की रंगत
और गर्म साँसें
जैसे
मिल गया हो खुदा हमें....
बंद आँखों से जो
ख्वाब देखा
वो सच हो रहा था...
हम साथ थे
फिर भी
नम थीं आँखे...
ना जाने क्यों
मैं नहीं देना चाहती थी
तुम्हें इस लम्हे से दूर
मैं नहीं तोडना चाहती थी
ये खूबसूरत सपना
जो सच था...
बड़ी जोर से
थामे हुए थी
इस पल को
ना जाने
अब ये ज़िन्दगी
ऐसा लम्हां लाये या नहीं......
गुज़र पाए इतने करीब थे
हम तुम...
एक दूसरे के
आगोश में समाये हुए
सारी दुनिया से बेफिक्र
रीति रिवाज
जीत हार
कोई मायने नहीं थे...
बस उस लम्हे में
जी रहे थे हम खुद को....
लबों की रंगत
और गर्म साँसें
जैसे
मिल गया हो खुदा हमें....
बंद आँखों से जो
ख्वाब देखा
वो सच हो रहा था...
हम साथ थे
फिर भी
नम थीं आँखे...
ना जाने क्यों
मैं नहीं देना चाहती थी
तुम्हें इस लम्हे से दूर
मैं नहीं तोडना चाहती थी
ये खूबसूरत सपना
जो सच था...
बड़ी जोर से
थामे हुए थी
इस पल को
ना जाने
अब ये ज़िन्दगी
ऐसा लम्हां लाये या नहीं......