मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

दग़ाबाज़ दोस्त....

कितने प्यार से
कितने अपनेपन से
तुमने दिया है धोखा
सबसे करीब होने का
दावा भी किआ था तुमने
अपने हर ज़ख़्म को
खोल के दिखाया था तुम्हें
अपने हर दर्द का
सांझेदार माना था तुम्हें
नम आँखों को दुनिया
से छुपाया हर दम
एक तुम ही थी
जिसे अपने अंदर की
बवंडर से मिलवाया था
आज हैरान हूँ
समझ नहीं पा रही
कि तुमने ऐसा क्यों किआ
मेरी पीठ पे छुरा क्यों घोंपा
तुम तो मेरी दोस्त थी
फिर क्यों
मेरे दर्द का
मेरी ज़िन्दगी का
तमाशा बना दिआ
गलती तुम्हारी नहीं
शिकायत खुद से है
मैंने तुमपे ऐतबार जो किआ
जाओ खुश रहो तुम
जाओ और तमाशा बनाओ तुम
लेकिन याद रखना
मुझसे मेरे हिस्से कि
खुशियां कोई नहीं छीन सकता
तुम भी नहीं
मेरी सबसे अच्छी दग़ाबाज़ दोस्त....

शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

बेवजह...

सुना था कि
बेवजह कुछ नहीं होता
यक़ीन भी तो था
कि हर बात की
वजह होती है....
हाँ
जब तुम ज़िन्दगी में
शामिल हुए तो
वजह नहीं तलाशी थी
हाँ
जब तुम बेहद क़रीब थे
तो सोचा नहीं था कुछ भी
सब कुछ बेवजह था....
हमारा रिश्ता
हमारी ख़ुशी
हमारा सच
लेकिन
एक दिन
जब तुम
अचानक चले गए
ज़िन्दगी से
तो सवाल करती हूँ
खुद से
तुमसे...
जवाब नहीं है
कोई वजह नहीं थी
तुम्हारे आने कि
और
कोई वजह नहीं है
तुम्हारे जाने कि भी
हाँ
बहुत कुछ होता है
बेवजह....

रविवार, 12 जनवरी 2014

कुछ तो बाकी है


कुछ तो बाकी है
तुम्हारे मेरे दरमियां 
कुछ तो बाकी है...
भले प्यार ना हो पर 
एहसास अब भी बाकी है... 
भले नफ़रत ना हो पर 
नाराज़गी अब भी बाकी है
कुछ तो बाकी है
तुम्हारे मेरे दरमिया
कुछ तो बाकी है... 
तुम्हें पानी की कोशिश नहीं की 
पर मेरी ज़िंदगी में 
तेरी मौजदूगी अब भी बाकी है 
तुम चल दिए अपने रास्तों पर 
लेकिन मेरे सफ़र में 
तेरा साथ अब भी बाकी है 
कुछ तो बाकी है
तुम्हारे मेरे दरमिया
कुछ तो बाकी है... 
जानते हो तुम सबकुछ 
मान लेती हूं आसानी से 
लेकिन  
तुम ज़िंदगी से चले गए 
ये सच मानना अब भी बाकी है... 
कुछ तो बाकी है 
तेरे मेरे दरमियां 
कुछ तो बाकी है.